नई दिल्ली:
Social Media Viral News: डॉक्टर की राइटिंग के किस्से वर्ल्ड वाइड प्रसिद्ध है। हर दूसरा शख्स जानता है कि डॉक्टर्स की लिखे प्रिस्क्रिप्शन पर्चे को पढ़ना कोई हल्की बात नहीं। अच्छे- अच्छे धुरंदर भी मात खा जाएं। यहां तक कि पिछले दिनों महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का डॉक्टर्स की हैंडराइटिंग से जुड़ा एक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें दिखाया गया था कि एक शख्स की अच्छी राइटिंग भी चिकित्सक बनने तक कितनी बिगड़ जाती है। वहीं चिकित्सक की हैंडराइटिंग में लिखा एक और प्रिस्क्रिप्शन का पर्चा तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आप भी सकते में आने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो केरल की एक चिकित्सक का बताया जा रहा है। चिकित्सक की हैंडराइटिंग देख आपको भी एक पल के लिए विश्वास करना कठिनाई हो सकता है। क्यों कि आज तक के इतिहास इतनी अच्छी हैंड राइटिंग डॉक्टरी के प्रोफेशन में देखी ही नहीं गई है।