Kidney Health: हमारे शरीर के सभी जरूरी अंगों में एक है किडनी, जो शरीर में फिल्टर का काम करती है। हम जो भी कुछ खाते हैं, उसमें से पोषक तत्वों के साथ नुकसानदायक तत्व होते हैं, जिन्हें किडनी खून से नुकसानदायक पदार्थों को फिल्टर करता है और पेशाब के माध्यम शरीर से बाहर निकाल देता है। इसके अलावा, किडनी ब्लड प्रेशर और शरीर के अन्य रसायनों के लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करता है।
हालांकि, आजकल की लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते किडनी की स्वास्थ्य खराब हो सकती है और इससे जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है। इसमें किडनी में सूजन, कमजोर होना, डैमेज जैसी समस्याएं शामिल हैं। किडनी की अच्छी स्वास्थ्य के लिए अच्छा खानपान के साथ व्यायाम भी महत्वपूर्ण है। हाई बीपी और डायबिटीज के रोगियों में किडनी खराब होने का चांस अधिक रहता है। आइए जानते हैं कुछ एक्सरसाइज के बारे में, जिससे किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।
टहलना या वाकिंग करना हमारी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इससे किडनी से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा टहलना चाहिए। वॉक करने से दिल से जुड़ी समस्याएं को भी दूर किया जा सकता है। टहलने से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
स्विमिंग
एक्सपर्ट के मुताबिक, किडनी की स्वास्थ्य के लिए स्विमिंग को एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। स्विमिंग से मेटाबॉलिज्म और किडनी में सूजन को कम किया जा सकता है।
साइकिलिंग
वाकिंग और स्विमिंग के अलावा, साइकिलिंग से भी किडनी की स्वास्थ्य अच्छी की जा सकती है। डायलिसिस कराने वाले लोग भी साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिलिंग करने से मोटापा और अन्य रोंगों के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।