सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जल्द से जल्द पॉपुलर होना है तो किसी पॉपुलर गाने, नाम या काम का सहारा लेकर आप फटाफट फेमस हो सकते हैं। इस ट्रिक को बहुत से लोगों ने अपनाया और रातों रात स्टार बन गए। तभी तो फेमस गाने पर रील बनाकर लोग वाकई छा जाते हैं। लेकिन एक बच्ची ऐसी है जिसने फेमस गाने पर रील बनाई तो ओरिजिनल से कहीं अधिक तारीफें मिलने लगी।
इंस्टाग्राम radadia_vyomi पर शेयर वीडियो में एक बच्ची ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के ‘केसरिया बालम’ सॉन्ग को हूबहू रीक्रिएट कर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। कपड़ों के रंग से लेकर डांस के एक एक स्टेप तक बच्ची ने हर एक चीज़ आलिया भट्ट से कॉपी की। जिसे लोगों ने ओरिजिनल से भी कहीं अधिक धमाकेदार कहा। वीडियो को 6 लाख से अधिक लाइक्स मिले।
नन्हीं बच्ची ने हूबहू रीक्रिएट किया केसरिया बालम
नन्हीं बच्ची ने सुपरहिट फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया और रणबीर पर फिल्माए गाने ‘केसरिया बालम’ को अपनी रील के लिए क्या चुना, वो तो रातों रात स्टार बन गई। बच्ची ने उस गाने को पूरी तरह से रीक्रिएट कर दिया। न केवल आलिया जैसे कपड़े पहने, बल्कि रंग और स्टाइल के साथ डांस का हर स्टेप भी हूबहू था। नीली जींस, सफेद टी शर्ट और लाल श्रग के साथ बच्ची ने खुले बालों में डांस किया, तो लोग उसे छोटी आलिया कहने लगे। बच्ची के चेहरे पर आलिया जैसी ही मासूमियत थी। जो लोगों का दिल चुरा लेती है। बच्ची छोटी भले थी, लेकिन उसका डांस और एक्सप्रेशन देखकर वो कहीं भी स्टार से कम नहीं थी। बल्कि वो तो नन्ही उम्र में अपनी क्यूट अदाओं से उन्हें सीधे सीधे भिड़न्त दे रही थी।