कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद अब बीजेपी को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने नसीहत दी है. संघ ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बोला है कि पार्टी को आत्ममंथन की आवश्यकता है. संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में बोला गया है कि बीजेपी का बिना किसी मजबूत आधार या क्षेत्रीय नेतृत्नव के बगैर चुनाव जीतना आसान नहीं है. संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर में लिखा गया है कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी का करिश्मा और हिंदुत्व का विचार काफी नहीं. विचारधारा और केंद्रीय नेतृत्व बीजेपी के लिए सकारात्मक पहलू हो सकते हैं.
कांग्रेस की जीत के कारण
इस मुखपत्र में लिखा गया है कि बीजेपी नेतृत्व ने चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों को लाने का कोशिश किया लेकिन कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्रीय मुद्दों का साथ दिया। कांग्रेस पार्टी की जीत का यही कारण है। कर्नाटक में जातीय मुद्दों के आधार पर वोट जुटाने का कोशिश किया गया जोकि चिंता विषय है जबकि ये राज्य तकनीकी का हब माना जाता है. ऑर्गेनाइजर में प्रकाशित 23 मई के एडिटोरियल में लिखा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद पहली बार देखने को मिला है जब बीजेपी कर्नाटक में करप्शन के मामले पर बचाव करने की मुद्रा में थी। बता दें कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब संघ ने बीजेपी को चुनाव को लेकर नसीहत दी है.
रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात
संघ द्वारा बीजेपी को चुनावी राय दिए जाने के बाद कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बोला है कि बीजेपी और आरएसएस ने स्वीकार किया है कि कर्नाटक के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को नकार दिया है। वो लोग जो प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का महिमामंडन करते हैं उन्हें इससे सबक लेना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने 135 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी 66 और जेडीएस 16 सीटों पर ही सिमट गई।