Adipurush: साल 1987 में रविवार की सुबह 9 बजे पूरे राष्ट्र में सन्नाटा छा जाता था, कुछ आवाजें जो गूंजती थी वह थी टीवी में चल रहे टीवी शो ‘रामायण’ कीं. यह शो आज 36 वर्ष बाद भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है और इसके भूमिका निभाने वाले अभिनेता आज भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं. ऐसे में रामानंद सागर के महाकाव्य ‘रामायण’ के टेलीविजन शो में लक्ष्मण की किरदार निभाने वाले कद्दावर अदाकार सुनील लहरी ने ओम राउत द्वारा निर्देशित आनें वाले फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अभिनेता सनी सिंह द्वारा लक्ष्मण की किरदार के बारे में बात की.
जानिए क्या कहे सुनील लहरी
सुनील ने कहा, इस स्तर पर कुछ भी बोलना बहुत कठिनाई है क्योंकि ट्रेलर में लक्ष्मण के भूमिका के बारे में शायद ही कुछ दिखाया गया है. लेकिन मुझे विश्वास है कि सनी एक अच्छे अभिनेता हैं और उन्होंने इस किरदार के साथ न्याय किया होगा क्योंकि इस कैरेक्टर के बारे में उन्हें पहले से ही पता है.
‘रामायण’ के दिनों को किया याद 
एक अभिनेता द्वारा कोई भी अच्छा परफॉर्मेंस प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करता है कि लेखक, निर्देशक, फिल्मोग्राफी और एडिटिंग के साथ मेकर्स ने उसका कैरेक्टर कैसे बनाया है. उन्होंने ‘रामायण’ की शूटिंग के अपने दिनों को याद किया. रामायण वर्ष 1987 से टेलीविजन प्रसारित हुआ था. सुनील ने कहा, जब मैं ‘रामायण’ की शूटिंग कर रहा था, तो मेरे पास लक्ष्मण के चरित्र के लिए अतीत से कोई रिफ्रेंस नहीं था और मैं जो कुछ भी करने में सफल रहा, वह सागर साब (रामानंद सागर) के मार्गदर्शन के कारण है.
इसका श्रेय उन्हें और टेलीविजन धारावाहिक के लेखकों को जाता है. मैं वास्तव में ‘आदिपुरुष’ के साथ-साथ सनी सिंह और बाकी कलाकारों की बड़ी कामयाबी की कामना करता हूं.
