नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे कई कलाकार रहे हैं, जो काफी संघर्षों के बाद इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना पाने में सफल साबित हुए। किसी को शीघ्र ये मुकाम हासिल हुआ और किसी ने इस मुकाम का पाने के लिए बहुत पापड़ बेले हैं। इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए एक स्टार तो पहले बैकग्राउंड डांसर बना, फिर कोरियोग्राफर लेकिन कोरियोग्राफी करते-करते वह अभिनेता बन गया और 52 फिल्मों में अपनी अदाकारी को दिखा चुका है। कौन है ये अभिनेता आप अभी तक अंदाजा लगा पाए या नहीं?
अब तक अभी आप अंदाजा नहीं लगा पाए हैं तो आपको बताते हैं कि ये मल्टी टैलेंटेड अभिनेता कौन है? इस अभिनेता को आपने कभी सर्किट बना देखा होगा। इस हिंट के बाद तो आप समझ गए होंगे। बात कर रहे हैं। बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता के रूप में पहचान बनाने वाले अरशद वारसी की।
बैकग्राउंड डांसर थे अरशद वारसी
बॉलीवुड के जाने माने अदाकार अरशद वारसी अपने एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अरशद की फिल्में आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर और मौनी रॉय की तरह अरशद भी किसी जमाने में बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे।
अरशद ने फिल्म ‘आग से खेलेंगे’ में जितेंद्र कपूर के एक गाने ‘हेल्प मी’ पर बैकग्राउंड डांस किया था।
महेश भट्ट ने दिया था कोरियोग्राफी का मौका
अरशद वारसी डांस में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन कहते हैं न होता वहीं है जो भाग्य में लिखा हो। ऐसा नहीं है उन्होंने प्रयास नहीं की। आप ये जानकर दंग होगे कि उन्हें सबसे पहले कोरियोग्राफर के तौर पर ब्रेक मिला, महेश भट्ट की फिल्म काश से। इसके बाद तो जैसे उनके कदम थमे ही नहीं। उन्हें ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्म के टाइटल ट्रैक को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। इसी के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म कंपनी की तरफ से ‘तेरे मेरे सपने’ से बतौर अभिनेता डेब्यू करने का चांस भी मिला।
वर्ल्ड डांस कॉम्पीटिशन में बढ़ाई थी हिंदुस्तान की शान
अरशद ने हिंदुस्तान में एक डांस प्रतियोदिता जीती और फिर वर्ल्ड डांस कॉम्पीटिशन में हिंदुस्तान की शा
न को बढ़ाया। इस प्रतियोगिता को वो जीत तो नहीं सके थे, लेकिन हिंदुस्तान को उन्होंने चौथे नंबर पर ला खड़ा किया था।
50 से अधिक ज्यादा फिल्मों में किया काम
अरशद ने अपने अभिनय करियर में 50 से अधिक फिल्में की हैं, जिसमें 3 ब्लॉकबस्टर, 8 हिट, 8 सेमी हिट और एवरेज फिल्में हैं। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन अपने करियर में उन्हें उतनी सक्सेस नहीं मिली, जितनी कि उन्हें मिलनी चाहिए थी। फिर वर्ष 2003 में आई ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, जिसमें उन्होंने सर्किट का रोल निभाया। अरशद का ये कैरेक्टर हर किसी को पसंद आया। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला। ‘गोलमाल 3’ और ‘गोलमाल रिर्टन’ वो फिल्में हैं, जिसमें उनकी अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया और ये फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं।
‘असुर 2’ से बटोर रहे हैं सुर्खियां
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अरशद अभी वेब सीरीज ‘असुर 2’ में नजर आ रहे हैं। वहीं ‘मुन्नाभाई 3’, ‘जीतेंगे हम’ और’ नमूने’ पाइपलाइन में हैं। अरशद हाल ही में अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ में नजर आए थे।
