PMV इलेक्ट्रिक ने इस कार की प्री-बुकिंग लॉन्चिंग से पहले ही प्रारम्भ कर दी थी. कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉन्चिंग से पहले ही इसे 6000 यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है. इस हिसाब से अब केवल 4000 यूनिट पर ही इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस का लाभ मिलेगा. वैसे, आप PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार को बुक करना चाहते हैं तब आपको केवल 2000 रुपए का ही पेमेंट करना होगा. चलिए इसकी पूरी प्रोसेस के बारे में स्टेप-बाय-स्टेप जानिए.
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग प्रोसेस
>> इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग के लिए आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmvelectric.com पर जाना होगा.
>> यहां होम पेज पर टॉप-राइट की तरफ आपको PRE-ORDER NOW का एक ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें.
>> अब एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको 2000 रुपए में EaS-E की बुकिंग करने का ऑप्शन मिलेगा.
>> यहां सबसे पहले आपको कार का कलर सिलेक्ट करना है. कंपनी ग्राहकों को 11 कलर ऑप्शन दे रही है.
>> कलर सिलेक्ट करने के बाद आप Name, Email और Phone की डिटेल देकर Place Your Pre-Order पर क्लिक करें.
>> अब एक Checkout पेज ओपन होगा, जिसमें आपको Billing details देना होगी. इसके लिए एड्रेस भी देना होगा.
>> अब आप टर्म और कंडीशन को एक्सेप्ट करके Place order पर क्लिक करें. एक नयी विंडो ओपन हो जाएगी.
>> अब आप 2000 रुपए का पेमेंट करें. इसके लिए आपको UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग, वॉलेट जैसे ऑप्शन मिलेंगे.