कतर में 20 नवंबर से प्रारम्भ हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दांव पर केवल फुटबॉल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्रॉफी ही नहीं होगी, बल्कि खिताब जीतने वाली टीम पर डॉलर्स की रिकॉर्ड बरसात भी होगी। कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक जब 32 टीमें फुटबॉल के महासंग्राम में भिड़ेंगी तो अनगिनत पुरस्कार खिलाड़ियों के नाम लिखे होंगे।
हैरान कर देगी फुटबॉल वर्ल्ड कप विनर की प्राइज मनी
इस बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 में विजेता टीम को 42 मिलियन $ यानी करीब 343 करोड़ रुपये मिलेंगे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ट्रॉफी जीतने वाली इंग्लैंड की टीम को 1.6 मिलियन $ यानी करीब 13 करोड़ रुपये मिले थे। यदि हम क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2022 से फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप विजेता टीम के प्राइज मनी की तुलना करें तो यह राशि 26 गुना अधिक है।
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 5.6 मिलियन $ यानी करीब 45 करोड़ रुपये थी। वहीं, इस बार पूरे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बंटने वाली प्राइज मनी 440 मिलियन $ यानी करीब 3585 करोड़ रुपये तय कर दी गई है। इनमें वर्ल्ड कप विजेता टीम को 42 मिलियन $ (करीब 343 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह पिछले यानी 2018 वर्ल्ड कप से 4 मिलियन $ अधिक है।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये
फीफा वर्ल्ड कप 2022 विनर टीम – लगभग 343 करोड़ रुपये
फीफा वर्ल्ड कप 2022 रनर्स-अप टीम – लगभग 245 करोड़ रुपये
तीसरे जगह की टीम – लगभग 220 करोड़ रुपये
चौथे जगह की टीम – लगभग 204 करोड़ रुपये
5वें से 8वें जगह तक टीम – लगभग 138 करोड़ रुपये
9वें से 16वें जगह तक टीम – लगभग 106 करोड़ रुपये
17वें से 32वें जगह तक टीम – लगभग 74 करोड़ रुपये