सोशल मीडिया पर हर रोज़ कोई न कोई कंटेंट वायरल होता रहता है। कभी कोई अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा होता है तो कभी किसी के स्टंट देखकर हम दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। हालांकि कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हमारी कल्पना से कुछ अलग ही निकल जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Videos ) इस समय वायरल हो रहा है, जिसे देखकर न चाहते हुए भी आपको हंसी आ ही जाएगी।
यूं तो आपको एक वीडियो में ऐसी एक ही घटना दिखाई देती है, जो आपको मुस्कराने पर विवश कर देती है, लेकिन इस वीडियो (Funny Video of People) में कुछ ऐसी घटनाएं आपको दिखेंगी, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यदि आपका मन थोड़ा खराब हो तो ये वीडियो अवश्य आपके मूड को चार्ज अप कर देगा। तो फिर देर कैसी, आप भी वीडियो (Hilarious Video) को एक बार अवश्य देखिए।
वायरल हो रहे वीडियो में एक नहीं बल्कि बहुत सी ऐसी मज़ेदार घटनाओं को एक साथ जोड़ा गया है, जो आपको सिचुएशनल कॉमेडी दिखाएंगी। कहीं एक शख्स पानी से बचने के चक्कर में पत्थर पर पांव रखता है और मुंह के बल गिर पड़ता है, तो कहीं एक शख्स घाट पर उतरते हुए टी-शर्ट उतारने लगता है और सीधा फिसलकर नदी में पहुंच जाता है। एक शख्स तो रेलवे स्टेशन पर किसी का इंतज़ार कर रहा होता है और इतने में चलती ट्रेन से किसी ने उसे ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया। एक स्त्री सड़क पर पानी में कूदती है और वहीं चित हो जाती है, जबकि एक स्टंट गलत पड़ने की वजह से शख्स अपनी दोस्त के सिर पर ज़ोर से लात मार देता है। ये वीडियो आपके चेहरे की हंसी कम ही नहीं होने देंगे