China debt on Maldives: चीन के करीबी दोस्त मालदीव की हालात खराब है।कर्ज के भारी बोझ तले दबे मालदीव के ऋण ने अब चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका भी मालदीव की हालात देखकर अब टेंशन में आ गया है। मालदीव के गंभीर आर्थिक संकट को देखकर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। वहीं इसके लिए चीन को गुनेहगार ठहराया है। मालदीव भले दिवालिया न हुआ हो, लेकिन उसकी आर्थिक हालात काफी नाजुक बनी हुई है। मालदीव पर ऋण का बोझ इतना बढ़ गया है कि अब उसकी इकोनॉमी इसमें फंसती जा रही है। मालदीव पर 4.038 अरब $ का ऋण है, जो वर्ष 2026 तक बढ़कर उसकी जीडीपी से अधिक हो जाएगा। मालदीव का जीडीपी ग्रोथ 5.6 अरब $ है। जिस रफ्तार से मालदीव पर ऋण बढ़ रहा है, इसकी आसार बढ़ रही है कि अगले दो-तीन वर्षों में उसका ऋण उसकी कुल जीडीपी को क्रॉस कर जाएगा।
मालदीव को निगल जाएगा चीन