जयपुर: कांग्रेस पार्टी (Congress) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) तथा बीजेपी (BJP) के चुन्नी लाल गरासिया (Chunni Lal Garasiya) और मदन राठौड़ (Madan Rathore) मंगलवार को राजस्थान (Rajasthan) से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। शर्मा ने कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार सोनिया गांधी तथा बीजेपी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया एवं मदन राठौड़ को निर्वाचित घोषित किया।