मॉस्को, मई 01: यूक्रेन युद्ध का तीसरा महीना चल रहा है और अब इस बात की चिंता बढ़ रही है, कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में मोल्दोवा और ट्रांसनिस्ट्रिया को घसीटा जा सकता है। ट्रांसनिस्ट्रिया और मोल्दोवा, दोनों यूक्रेन के पश्चिम में हैं। जहां, मोल्दोवा का एक बेहद छोटा देश है, तो ट्रांसनिस्ट्रिया एक टूटा हुआ क्षेत्र है, जहां करीब 5 लाख लोग रहे हैं। ट्रांसनिस्ट्रिया, यूक्रेन और मोल्दोवा के बीच एक सैंडविच की तरह का क्षेत्र है, जिसको लेकर आशंका है, कि उसके भी युद्ध में बहुत जल्द घसीट लिया जाएगा।
ट्रांसनिस्ट्रिया में धमाकों की खबर
ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र में 25 और 26 अप्रैल को तीन बम धमाकों की की सूचना मिली थी। वहीं, ट्रांसनिस्ट्रिया सैन्य बलों ने 27 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाए गए ड्रोन और हमले को देखे जाने की भी सूचना दी। इन हमलों ने रूसी भाषा में प्रसारित होने वाले दो रेडियो टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन कोई मानव हताहत नहीं हुआ। वहीं, इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। यूक्रेन ने इसका आरोप रूस पर लगाया है और कहा है, कि रूस अब ट्रांसनिस्ट्रिया को अपने सैनिकों के लिए नये बेस के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है, इसीलिए ट्रांसनिस्ट्रिया को डराने की कोशिश की गई है।
ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र क्या है?
ट्रांसनिस्ट्रिया, आधिकारिक तौर पर प्रिडनेस्ट्रोवियन मोल्डावियन गणराज्य कहा जाता है जो, मोल्दोवा और पश्चिमी यूक्रेन के बीच भूमि की एक संकीर्ण पट्टी है, जो लगभग 5 लाख लोगों का घर है। यह एक गैर-मान्यता प्राप्त अलग राज्य है, जो 1990 में सोवियत संघ के पतन के बाद मोल्दोवा से अलग हो गया था। ट्रांसनिस्ट्रियन सरकार के पास वास्तव में स्वतंत्रता है, लेकिन इसे अन्य देशों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मोल्दोवा के हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है। हालांकि, रूस भी आधिकारिक तौर पर ट्रांसनिस्ट्रिया को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं देता है, लेकिन ट्रांसनिस्ट्रिया ने आज भी अपनी स्वतंत्रता बरकरार रखी है, जो कि ट्रांसनिस्ट्रियन क्षेत्र में तैनात रूसी सेना द्वारा प्रदान किए गए सैन्य समर्थन की वजह से है।