न्यूयॉर्क, 19 जुलाई : नासा (NASA) ने अंतरिक्ष की गहराइयों के रहस्य को उजागर करने के मकसद से सबसे बड़े और शक्तिशाली टेलीस्कोप जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) को लांच किया था। जानकारी के मुताबिक,अंतरिक्ष दूरबीन, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) को मई में एक क्षुद्रग्रह के हमले से भारी नुकसान पहुंचा है। इस टेलीस्कोप का निर्माण नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) के सहयोग से किया गया था। यह दुनिया के सबसे बड़ा अंतरिक्ष दूरबीन में से एक है। इससे अंतरिक्ष में होने वाली बड़ी-बड़ी घटनाओं पर नजर रखी जाती है।
James Webb Space Telescope को भारी नुकसान
अंतरिक्ष में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर रखने के लिए टेलीस्कोप का ठीक रहना जरूरी है। हालांकि, टेलीस्कोप को नुकसान पहुंचने से इसके आगे भी टिके रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि क्षुद्र ग्रह से टकारने की वजह से टेलीस्कोप ( James Webb Space Telescope) को भारी नुकसान पहुंचा होगा।