Home » नई दिल्ली, जुलाई 19। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर बहुत जल्द अब मैदान पर वापसी करने वाले हैं। जी हां, दीपक चाहर ने फिटनेस हासिल कर ली है और अब वो एशिया कप 2022 के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। दीपक ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एक क्रिकेट मैच में गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में दीपक चाहर गेंद को स्विंग करा रहे हैं। वीडियो में दीपक चाहर अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं।