170
वाशिंगटन, 19 जुलाईः चीन दुनिया भर में अपने विरोधियों को दबाने के लिए एक बड़े जासूसी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि बीजिंग ने जासूसों का एक वैश्विक नेटवर्क बनाया है जो दुनिया भर में चीन विरोधियों को चुप कराने का काम करता है।
फ्रीडम हाउस ने पेश की रिपोर्ट
अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस ने अपनी हालिया रिपोर्ट में 2014 और 2021 के बीच “अंतरराष्ट्रीय दमन” की 735 घटनाओं का दस्तावेज प्रस्तुत कर इस दावे को पुष्ट करने की कोशिश की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चीन हमले, ऑनलाइन धमकी, हिरासत जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर दुनिया भर में चीन विरोधी बागियों को चुप करा रहा है।