लंदन, 29 जूनः ब्रिटेन सरकार ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय छात्रों के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। ब्रिटिश सरकार सितंबर से इंगलैंड में अध्ययन के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए 75 पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्ति देने के लिए भारत में प्रमुख व्यवसायों के साथ भागीदारी की है। ब्रिटिश अच्चायोग ने कहा है कि यह एक साल के मास्टर प्रोग्राम के लिए अब तक दी गई पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्तियों की सबसे बड़ी संख्या है।
तस्वीर- एएनआई
ब्रिटिश अच्चायोग के मुताबिक एचएसबीसी, पियर्सन इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा संस और डुओलिंगो भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए इस विशेष पहल का समर्थन कर रहे हैं। इस प्रस्ताव पर कार्यक्रमों में एक साल के मास्टर कार्यक्रम के लिए शेवनिंग छात्रवृत्तियां शामिल हैं। इसके साथ ही छात्र ब्रिटेन के किसी भी मान्यता प्राप्त यूके विश्वविद्यालय में किसी भी विषय का अध्ययन कर सकते हैं। इसके अलावा, भारत में ब्रिटिश काउंसिल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में महिलाओं के लिए कम से कम 18 छात्रवृत्तियां प्रदान कर रही है, जिसमें 150 से अधिक यूके विश्वविद्यालयों में 12,000 से अधिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही ब्रिटिश काउंसिल छह अंग्रेजी स्कॉलरशिप भी दे रही है।