काबुल, 28 अप्रैल: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में गुरुवार शाम को हुए दो बम धमाकों में नौ लोगों की मौत मौत हो गई है। वहीं 13 घायल इन धमाकों में घायल हैं। अफगानिस्तान के न्यूज नेटवर्क, टोलो न्यूज के मुताबिक बल्ख के मजार-ए-शरीफ इलाके में ये ब्लास्ट हुए हैं। सार्वजनिक परिवहन को निशाना बनाते हुए ये धमाके किए गए। जिसमें नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
बल्ख प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल में नौ लोगों के शव आने की बात कही है। वहीं 13 लोग घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अफगानिस्तान में हाल के दिनों में मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाते हुए लगातार हमले हुए हैं। शुक्रवार को अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में एक मस्जिद में हमला किया गया था। कुंदुज की मावलवी सिकंदर मस्जिद में हुए इस बम धमाके में 33 लोगों की जान गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।