शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है और इस दौरान कई बार लोग नशे में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो दंग कर जाता है. अब हाल ही में भी ऐसा ही हुआ है. जी दरअसल एक शख्स ने सारी हदें ही पार कर दी. बताया जा रहा है पुरुष ने शराब पीकर पुलिस की कार ही चुरा ली और उसके बाद जो हुआ वह आपको दंग कर देगा. जी दरअसल यह मामला अमेरिका का है. यहाँ अमेरिका के कोलोराडो में एक शख्स ने कथिततौर पर पुलिस की कार चुरा ली.
वहीं जब इस शख्स ने पुलिस की कार चुराई, तो वो बुरी तरह से नशे में था. सिर्फ यही नहीं, बल्कि जब इस शख्स ने पुलिस की कार चोरी की तो उसी दौरान पुलिस को किसी की कम्पलेन का कॉल आया, तो उस चोर ने कॉल भी अटेंड कर लिया. आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस शख्स का नाम Jeremiah James Taylor है और वो 33 साल के हैं. हालाँकि बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनपर आठ चार्ज लगाए गए हैं. इस घटना को आज यानि सोमवार की बताया जा रहा है. बताया जा रहा है जब पुरुष ने काफी शराब पी हुई थी और वो कथिततौर पर वो पुलिस पेट्रोलिंग कार चुराकर ले गए थे.
केवल यही नहीं बल्कि जब वो कार लेकर फरार हुए, तो पुलिस की उस कार पर एक घरेलू हिंसा को लेकर कम्पलेन भी आई थी, जिसका उन्होंने रिस्पॉन्ड भी किया और वो वहां पहुंच गए जहां से यह कम्पलेन की गई थी. उसके बाद पुलिस को इस घटना का पता चल गया और पुलिस भी वहां पहुंची. पुलिस को देख Jeremiah James Taylor वहां से बहुत तेज स्पीड पर कार लेकर भागे और उन्होंने स्पीड के कानून को भी तोड़ दिया. बताया जा रहा है कार पेड़ों से जा टकराई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसे कुछ चोटें भी आई, जिसके ट्रीटमेंट के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.