144
पलामू में मनातू थाना क्षेत्र के मीटार जंगल में सुरक्षा जवान और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच घंटों एनकाउंटर हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से 60 से 70 राउंड गोली चली है। हालांकि उग्रवादी जंगल का सहारा लेकर पीठ दिखाते हुए फरार हो गए। उसके बाद सुरक्षा जवानों को वहां से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के सामान और एक एयर गन बरामद हुए हैं। उग्रवादियों द्वारा बनाए गए तंबू के सामान भी मिले हैं।