ओएनजीसी भर्ती की जरूरी तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि- 1 सितंबर 2023
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि- 20 सितंबर 2023
ओएनजीसी सेलेक्शन का रिजल्ट- 5 अक्टूबर 2023
आवेदन योग्यता:
ओएनजीसी की इस भर्ती में सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता भिन्न-भिन्न है। देखिए पदवार शैक्षिक योग्यता का विवरण-
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- बीए या बीकॉम या बीएससी या बीबीए या बीई या बीटेक।
डिप्लोमा अप्रेंटिस- 12वीं और डिप्लोमा
ट्रेड अप्रेंटिस – 10वीं या 12वीं और आईटीआई सर्टिफिकेट।
आयु सीमा – ओएनजीसी की इस भर्ती में आवेदन की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 20 सितंबर 2023 होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों को चयन योग्यता परीक्षा में मिले प्राप्ताकों के आधार पर होगा। सामान्य अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन उम्र की वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के निए ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
मानदेय : ग्रेजुएट अप्रेंटिस-9000 रुपए
डिप्लोमा अप्रेंटिस -8000 रुपए
ट्रेड अप्रेंटिस – 7000 रुपए।