अपराध शाखा विभाग ने शुक्रवार को भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी बाजार मूल्य 363 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सात समुंदर पार दुबई से एक कंटेनर के अंदर ये ड्रग्स लाया गया था। पंजाब पुलिस के इनपुट पर नवी मुंबई पुलिस ने ये ऑपरेशन किया। अजिवली गांव के कंटेनर यार्ड में कंटेनर रखा गया था, जिसमें हेरोइन छिपाई गई थी।
मुंबई से सटे नवी मुंबई के अपराध शाखा विभाग ने शुक्रवार को भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी बाजार मूल्य 363 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सात समुंदर पार दुबई से एक कंटेनर के अंदर ये ड्रग्स लाया गया था।
मुंबई से सटे नवी मुंबई के अपराध शाखा विभाग ने शुक्रवार को भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी बाजार मूल्य 363 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सात समुंदर पार दुबई से एक कंटेनर के अंदर ये ड्रग्स लाया गया था। पंजाब पुलिस के इनपुट पर नवी मुंबई पुलिस ने ये ऑपरेशन किया। अजिवली गांव के कंटेनर यार्ड में कंटेनर रखा गया था, जिसमें हेरोइन छिपाई गई थी। इस बारे में अधिक जानकारी पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने दी।
जानकारी के मुताबिक, टाइल्स, मार्बल मटीरियल बताकर भेजा गया ये कन्टेनर 27 दिसम्बर 2021 को दुबई से जेएनपीटी पोर्ट पर पहुंचा था। बाद में इसे CFS में शिफ्ट किया गया, लेकिन सात महीनों में इस कन्साइनमेंट को क्लेम करने के लिए कोई नहीं आया। इस बीच पंजाब पुलिस ने दुबई से जेएनपीटी पोर्ट पर हेरोइन ड्रग्स की डिलीवरी की इनपुट साझा की। नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर ने पंजाब पुलिस के इनपुट पर मुद्दे की जांच के लिए नवी मुंबई पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारी की एक इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया, जिसने अजीवली के CFS कंटेनर यार्ड की तलाशी में इस कंटेनर को आइडेंटिफाई किया।
नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस कंटेनर के इंपोर्टर, एक्सपोर्टर और रिसीवर की कोई जानकारी CFS के पास नहीं है। नवी मुंबई अपराध शाखा इसके रिसीवर की तलाश में जुट गई है।