जानवरों को मस्ती करता देख किसी का भी दिन बन जाता है। उसमें भी जानवर का यदि बचपन वीडियो में हो तो फिर बोलना ही क्या है। बचपन में आदमी और जानवर दोनों के बच्चों की हरकतें एकदम सेम टु सेम लगती है। दौड़ना भागना खेल तमाशा उनका फेवरेट काम होता है। लेकिन जैसे ही चोट लगती है उन्हें तुरंत अपनी मम्मी याद आ आती है। एक बेबी एलिफेंट ने भी एकदम ऐसा ही किया।
Wildlife viral series में IFS गीतांजलि के ट्विटर पर शेयर वीडिओ में एक प्यार सा बेबी एलिफेंट परिंदों के पीछे पीछे भागता नजर आया। पक्षियों का झुंड जैसे जैसे भागता बेबी एलिफैंट उनके पीछे पीछे भागता और खूब मस्ती करता लेकिन जैसे ही वो गिरा उसे अपनी मम्मी याद आ गई वीडियो को 19 लाख से अधिक व्यूज मिले।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो स्वीडन के Boras zoo का है। जहां ढेर सारे जानवरों के बीच पहले हिरण के पीछे भागता रहा छोटा हाथी। लेकिन जैसे ही उसकी नजर परिंदों के झुंड पर पड़ी उसका मूड बदल गया। फिर तो वो बेबी एलिफेंट छोटे छोटे पक्षियों के पीछे भाग कर खूब खेल मस्ती करने लगा। बेबी एलिफेंट भले ही बच्चा था लेकिन उन परिंदों के लिए तो वो फिर भी काफी बड़ा था, लिहाजा अपने पीछे हाथी को भागता देख बेचारे परिंदे और ज़ोर ज़ोर से भागने लगते। तो उसे और मज़ा आता है और वो उनका पीछा करने लगता। इसी मस्ती मजाक और खेल के बीच अचानक बेचारे बेबी हाथी का पैर फिसला और वो धम्म से गिर गया। जिसके बाद उसकी सारी मस्ती हवा हो जाती है। जिस समय हाथी पक्षियों के साथ खेल रहा था, उसकी मां पीछे चुपचाप इस तमाशे को देख रही थी लेकिन जैसे ही वो गिरा मां तुरंत उसकी तरह बढ़ी और बेबी एलिफेंट भी झट से जाकर के मां से लिपट गया।