तिरुवनंतपुरम। गर्मियों के इन दिनों नींबू का भाव बहुत बढ़ गया है। हर कहीं जुबां पर “नींबू-नींबू” हो रहा है। एक तो अब मौसम ऐसा है कि गर्मी से हाय-तौबा मची हुई है, उूपर से नींबू भी इतना महंगा होते जा रहा है कि हर कोई नहीं खरीद पा रहा। देश में कहीं-कहीं तो इसके दाम 400 रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं, यानी कि माल्टा-संतरे से भी ज्यादा वैल्यू इसकी हो गई है। ऐसे में जो लोग नींबू की खेती करते हैं या इसके उत्पादन से जुड़े हुए हैं, उन्हें दिक्कत नहीं है। साथ ही उत्पादकों से जो व्यापारी नींबू सस्ते में खरीदकर बेच रहे हैं, उन्हें तगड़ा मुनाफा हो रहा है।
- यहां हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने नींबू के सैकड़ों झाड़ लगा रखे हैं। जिनसे उन्हें हजारों किलो नींबू की पैदावार हो रही है और लाखों का मुनाफा भी पा रहे हैं। यह शख्स हैं- केरल के “बाबू जैकब”।
-
बरसों तक विदेश में रहे, स्वदेश लौटे तो आया ख्याल
जैकब बरसों तक विदेश में रहे। फिर जब स्वदेश लौटे तो उन्होंने नींबू की बढ़ती मांग पर गौर किया। इसलिए, उन्होंने अपने प्लॉट पर ही नींबू के पौधे रोप लिए। अपने पुश्तैनी घर से वे 14 पौधे लेकर चले थे, जो बढ़कर व्यापक खेती का उदाहरण बन गए। आज जैकब के पास 250 से ज्यादा नींबू के झाड़ हैं। वह बताते हैं कि, शुरू के 4 वर्षों के भीतर 1000 किलो नींबू उगे। 1 किलो नीबू ₹100 तक बिका। फिर जैसे-जैसे गर्मी में मांग बढ़ी, उन्होंने उत्पादन भी बढ़ा दिया।