186
Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. रफह में भी इजराइल ने सेना कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है. इजराइली सेना रफह के अंदर तक टैंक लेकर घुस चुकी है और हमास आतंकवादियों पर लगातार पलटवार किया जा रहा है. रफह शह पर इजराइली हमलों के बाद गाजा में जंग रोकने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बीच इजराइल ने एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी मंशा साफ कर दी है. इजराइल ने साफ कह दिया है कि जंग जारी रहेगी. इजराइल के इस रुख से साफ है कि अभी जंग रुकने के कोई आसार नहीं है.