देश के चार शहरों में 10 सितंबर से प्रारम्भ होने जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2022) में पहला मुकाबला इण्डिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला जाना है.इंडिया लीजेंड्स की कमान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के हाथों में है. सचिन ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने बुधवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बल्लेबाज का अभ्यास भी किया. सचिन के अतिरिक्त विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इन तीनों बल्लेबाजों ने नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास किया.
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 के लिए मंगलवार से ही टीमों के खिलाड़ियों का कानपुर आना प्रारम्भ हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार, ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन बुधवार को कानपुर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने शाम ग्रीन पार्क में अभ्यास शुरू किया. बुधवार को ही पिच से कवर हटा दिया गया ताकि टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सके. अभ्यास के दौरान बुधवार को युवी ने लंबे लंबे छक्के भी लगाए. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ने ट्विटर युवराज की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया है.