श्रीलंका के विरुद्ध विराट कोहली ने मचाया धमाल, 49 वां वनडे शतक लगाने से चूके
भारत के लिए शुभमन गिल ने 92 गेंदों में 11चौके और दो छक्के की सहायता से 92 रन की पारी खेली।वहीं विराट कोहली ने भी धांसू बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में 11 चौके की सहायता से 88 रन की पारी खेली।श्रेयस अय्यर ने भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया।
उन्होंने 82 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्कों की सहायता से 56 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए। केएल राहुल ने 19 गेंदों में 21 और सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद में 12रन बनाए।श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट लिए ।
भारत VS श्रीलंका मैच पर मंडराया बड़ा खतरा, कप्तान रोहित भी आए टेंशन में, खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक को रहना होगा सावधान
श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही।श्रीलंका के विकेट की झड़ी पहले ही ओवर से ऐसी लगी की 14 रन तक आते -आते आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।श्रीलंका के लिए कसुन रजिता ने 14 और महीश थीक्षना और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। टीम के पांच बल्लेबाज खाता तक खोल सके। हिंदुस्तान के लिए तेज गेंदबाजों ने खतरनाक प्रदर्शन किया।मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।