149
Indian Railways News: रेलवे मिनिस्ट्री ने सीनियर सिटीजन को किराये में मिलने वाली छूट को कोविड-19 काल में बंद कर दिया था। उसके बाद भिन्न-भिन्न संगठनों की तरफ से किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग की गई। इतना ही नहीं रेल किराये में छूट का मुद्दा विपक्षी सांसदों ने संसद में भी उठाया था। लेकिन अब इसको लेकर गवर्नमेंट ने निर्णय कर लिया है। दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के मुताबिक रेल किराये में यात्रियों को मिलने वाली छूट बहाल नहीं की जाएगी।
मांग पर विचार के बाद फैसला