नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 48वां मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला गया, जहां पर पंजाब की टीम प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने उतरी थी तो वहीं पर गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ की अपनी आधिकारिक जगह पक्की करने उतरी थी। आईपीएल 2022 में 9 में से 8 मैच जीतकर पहले पायदान पर कब्जा बरकरार रखने वाली गुजरात टाइटंस मैच शुरू होने से पहले जीत हासिल करने वाली फेवरिट टीम थी लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी और अंकतालिका में छलांग लगाते हुए पांचवे पायदान पर कब्जा बना लिया है।
पंजाब किंग्स की टीम ने अब 10 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर ली है और 10 अंक के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। जहां पंजाब किंग्स के लिये यह टूर्नामेंट की पांचवी जीत है तो गुजरात टाइटंस के लिये महज दूसरी ही हार है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के लिये उसके बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराश किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन ही जोड़ सके।