Indian Cricketer Retirement: रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बुधवार को भारतीय प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL-2023) के मुकाबले में पंजाब किंग्स के विरूद्ध उतरी। धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य मिला। मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी 11 वर्ष से टीम इण्डिया में वापसी के लिए कोशिशों में जुटा है लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है।
रोहित ने दिया लगातार मौका
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आईपीएल-2023 का 46वां मैच हुआ। पंजाब किंग्स के विरूद्ध इस मुकाबले में रोहित ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का निर्णय किया। पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाए जिससे मुंबई को 215 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। रोहित ने इस मैच में भी एक स्टार को मौका दिया- पीयूष चावला। पीयूष लगातार अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह मोहाली में भी रोहित की उम्मीदों पर खरा उतरे और टीम के लिए सबसे अधिक 2 विकेट लिए।
कप्तान की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरे
पीयूष चावला ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 9 मैच अभी तक खेले हैं और 15 विकेट लिए हैं। इस लेग स्पिनर के नाम आईपीएल में कुल 172 विकेट हैं। हालांकि वह बीसीसीआई के प्लान में किसी भी तरह से शामिल नजर नहीं आते हैं। यही वजह है कि वह किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर रखा गया है। ऐसे में वह सिर्फ आईपीएल में ही खेल रहे हैं। कुछ फैंस को तो ये भी लगने लगा है कि वह आईपीएल समाप्त होने के बाद संन्यास का घोषणा ना कर दें। हालांकि इसे लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं है।
400 से भी अधिक विकेट हैं नाम
पीयूष चावला ने अपने इंटरनेशनल करियर का अंतिम मैच वर्ष 2012 में खेला था। वह तब इंग्लैंड के विरूद्ध टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। वर्ष 2006 में टेस्ट के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पीयूष का करियर भी करीब छह वर्ष का रहा। उन्होंने इस दौरान 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। पीयूष ने टेस्ट में 7, वनडे में 32 और टी20 इंटरनेशनल करियर में 4 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पीयूष के नाम 445 विकेट दर्ज हैं। वह गुजरात और उत्तर प्रदेश टीम से खेले।