नई दिल्ली: भारतीय प्रीमियर लीग (IPL 2023) से पहले जहां 10 टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के साथ अभ्यास करने में व्यस्त नज़र आ रहे हैं, तो वहीं पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन इस वक़्त ‘सिंघम’ बने हुए हैं. धवन दरवाजा तोड़कर एंट्री मार रहे हैं और थाने में अपना रौब झाड़ रहे हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन गुंडे-मवालियों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनसे अपने हाथ और पैरों की मालिश भी करा रहे हैं. ये वीडियो उन्होंने स्वयं इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
दरअसल, शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बैकग्राउंड में वही थीम सॉन्ग बज रहा है, जो सुखविंदर सिंह की आवाज में सिंघम फिल्म में सुना गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इण्डिया का गब्बर ‘सिंघम’ के रूप में दरवाजा तोड़कर एंट्री मारता हैं और गुंडों को घसीटते हुए ले जाता है. वीडियो के अंत में ये भी देखा जा सकता है कि वे थाने में अपनी मेज पर बैठे हैं और गुंडे-मवाली उनके पैर और हाथों की मालिश कर रहे हैं.
बता दें कि शिखर धवन भी इस वक़्त अपने IPL कैंप का ही हिस्सा हैं, मगर ये उन्होंने किसी विज्ञापन या फिर IPL के प्रमोशन के लिए वीडियो शूट किया है. इसी दौरान उन्होंने सिंघम वाली थीम पर एक वीडियो बनाने का FAISLA लिया, जिसे रील के तौर पर उन्होंने शेयर किया है. बता दें कि, क्रिकेट जगत में गब्बर के नाम से प्रसिद्ध शिखर धवन अक्सर इस तरह के शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं.