Opposition Party Meeting In Patna: बिहार की राजधानी में विपक्षी पार्टियों की मीटिंग समाप्त हो चुकी है. इसी बैठक में अब आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे. अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस मीटिंग को लेकर अब एक बयान जारी किया गया है. आम आदमी पार्टी ने बयान जारी करते हुए बोला है कि अध्यादेश को लेकर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड जबतक साफ नहीं होता तबतक विपक्ष की किसी भी बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं होगी. आप ने बोला कि कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है जो लगभग हर मामले पर स्टैंड लेती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा अबतक काले अध्यादेश पर अपना रुख सार्वजनिक नहीं किया गया है.
आप विपक्ष की मीटिंग में नहीं होगी शामिल
आप ने बोला कि दिल्ली कांग्रेस पार्टी और पंजाब कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में हालांकि घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी को इस मामले पर समर्थन देना चाहिए. लेकिन पटमा में आज समान विचारधारा वाली पार्टी की बैठक में कई दलों द्वारा काले अध्यादेश को सार्वजनिक रूप से निंदा करने के लिए कांग्रेस पार्टी से आग्रह किया गया लेकिन कांग्रेस द्वारा ऐसा करने से इनकार कर दिया गया है. इस मीटिंग के समाप्त होने के बाद नीतीशश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला कि सभी पार्टियों में साथ आने पर सहमति बन गई है. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने बोला कि हमारी विचारधारा में भले ही थोड़ी भिन्नता हो सकती है लेकिन हमारा राष्ट्र एक है.
क्या कहे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बोला कि यह विचारधारा की लड़ाई है और हम अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने कहा, ‘बीजेपी और RSS भारत की नींव पर आक्रमण कर रही है. यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं. हमने फैसला लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे. यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी.