पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य को नई सौगात दी। पंजाब के मोहाली में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसज़ मोहली में लोगों को समर्पित किया।
एस.ए.एस. नगर के फेज बी-1 में स्थापित यह संस्था हैपेटोलोजी के क्षेत्र में सुपर-स्पैशियैलिटी केयर, प्रशिक्षण और अनुसंधान सम्बन्धी अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है। इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 40 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के साथ की गई है और इसमें 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्सें और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों समेत 450 के करीब स्टाफ होगा।