Former Prime Minister PV Narasimha Biopic: हाल ही में केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया है. पी वी नरसिंह राव को राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता था. पी वी नरसिंह राव का कार्यकाल साल 1991 से लेकर 1996 तक रहा था. इसी बीच अहा स्टूडियो और अप्लॉड एंटरटेनमेंट उनके जीवन की कहानी दर्शकों के सामने रखने वाले हैं.
जी हां, अपने दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले प्रकाश झा जल्द ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा की बायोपिक लेकर आने वाले हैं, जिसका नाम ‘हाफ लायन’ रखा गया है. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस सीरीज को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जता रहे हैं. हालांकि, इस सीरीज का ऐलान साल 2021 में किया गया था, लेकिन इस पर अब काम शुरू होने वाला है.