नई दिल्ली: हम सब जानते है दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे है. ऐसे में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे से पहले भाजपा पर निशाना साधा है. आपको बता दें कि केजरीवाल 6 और 7 अगस्त को दो दिनों के दौरे पर गुजरात दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वहां जनसभा को संबोधित करेंगे. गुरुवार को केजरीवाल ने गुजरात गवर्नमेंट पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और दावा किया बीजेपी आप की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है. फ़िलहाल केजरीवाल का यह ट्वीट चर्चा में बना हुआ है
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा…
दरअसल चर्चा में बने रहने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आप गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है. बीजेपी बुरी तरह बौखलाई हुई है. क्या ये सच है कि आनें वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी गुजरात में अमित शाह जी को सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या बीजेपी भी नाराज है?’ इस तरह केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
लगातार गुजरात दौरे
गौरतलब हो कि इसी वर्ष के अंत तक गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है. आप ने विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी कर ली है. पिछले एक महीने में कई बार केजरीवाल गुजरात का दौरा कर चुके हैं. इस तरह वे अपनी स्थान गुजरात में पक्की कर रहे है.
इस तारीख को करेंगे गुजरात दौरा
जैसा की हमने आपको पहले ही बताया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रहे हैं जिसके अनुसार 6 अगस्त को टाउनहाल में जामनगर के व्यापारियों को संबोधित करेंगे और सात अगस्त को छोटा उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान अरविंद केजरीवाल कई बड़े घोषणा कर सकते हैं. अब गुजरात वासियों की नजर केजरीवाल के इस जनसभा पर है.