165
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के इल्जाम में सोमवार को एक आरोपी अजय कुमार को अरैस्ट किया गया है. डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने ये बयान जारी किया है.
बता दें कि कन्हैया कुमार पर 17 मई को आप ऑफिस के बाहर स्याही फेंकी गई थी और थप्पड़ मारने की भी प्रयास हुई थी. कुछ लोग कन्हैया को माला पहनाने के बहाने आए और थप्पड़ मारने की प्रयास की.