देहरादून . उत्तराखंड में भाजपा की नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गयी है. उत्तराखंड भाजपा द्वारा ये सूची 23 अगस्त को पेश की गई थी, जिसमे आलाकमान की मोहर लगते ही 16 मार्च की साम बीजेपी उत्तराखंड ने अपने ट्विटर एकाउंट से जानकारी साझा की,दी गयी लिस्ट में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष के नाम, तीन प्रदेश महामंत्री के नाम, एक कोषाध्यक्ष का नाम तथा एक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष का नाम आ गया है. इसके अतिरिक्त आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, स्त्री मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी (OBC) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े-बड़े पदों पर नाम पेश किए गए हैं.
आठ नए प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ तीन प्रदेश महामंत्री
उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष की लिस्ट में बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश वर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरु देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट तथा देशराज कर्णवाल का नाम आया है. तथा प्रदेश महामंत्री की लिस्ट में खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठरी को स्थान दी गयी है. पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष का पद तथा साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पद दिया गया है.
किसे मिला युवा मोर्चा अध्यक्ष का प्रभार का पद
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री की लिस्ट में मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक तथा विकास शर्मा का नाम दिया गया. कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया तथा मनवीर सिंह चौहान को प्रदेश मीडिया प्रभारी का पदभार दिया गया है, पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी जिम्मा दिया गया,अनिल शाही और रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी पद सौंपा है. राज्य के संगठन में भी बहुत बड़े-बड़े परिवर्तन किए गए हैं. पार्टी ने शशांक रावत को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद, आशा नौटियाल को स्त्री मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद, जोगेंद्र पुंडीर को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद, राकेश गिरी को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यभार सौंपा, राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तथा इन्तजार हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार दिया गया. बता दें कि सोमवार 13 मार्च को उत्तराखंड भाजपा नेता की दिल्ली में बैठक हुई थी.