- 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है ये स्टेडियम
- 20000 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी
Sri Nagar Football Stadium: जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट ने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण की तीसरी वर्षगांठ पर श्रीनगर में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम बनाया है. स्टेडियम का निर्माण फीफा के नियमों पर किया गया है. श्रीनगर के सदियों पुराने बख्शी स्टेडियम को एक नया रूप दिया गया है और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अपग्रेड किया गया है. 20000 से अधिक लोगों की क्षमता के साथ स्टेडियम पर 44 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. स्टेडियम में डे और नाइट मैच और टूर्नामेंट दोनों आयोजित किए जा सकते हैं. कश्मीर हमेशा फुटबॉल के लिए जाना जाता है क्योंकि यह कश्मीरी युवाओं में सबसे पसंदीदा रहा है. और नए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम से खेलों को और बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपने ही शहर में एक अंतर्राष्ट्रीय मंच मिलेगा.