Assam AFSPA: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कई दफा सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून यानी अफस्पा (AFSPA) और अशांत क्षेत्र अधिनियम को लेकर बयान दे चुके हैं। इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कई मुलाकातें हुई है। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार की केंद्र से इसके हटाने की सिफारिश की है।
असम में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से पूरे राज्य से अशांत क्षेत्र अधिनियम और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) को हटाने की सिफारिश की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी साझा की गई है। जिसमें केंद्र से सिफारिश के लिए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को श्रेय दिया गया है।