Best Oil For Skin Care: चेहरे पर चमक लाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन कई बार कुछ चीजों का परिणाम निखर कर सामने नहीं आता है। ऐसे में यदि आप चाहें तो बादाम के ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर बादाम का ऑयल त्वचा के लिए बेस्ट रेमिडी साबित हो सकता है। बता दें कि बादाम के ऑयल का इस्तेमाल कई भिन्न-भिन्न उपायों से (Best oil for skin care) किया जा सकता है, जिससे आपको त्वचा की कई परेशानियों से भी निजात मिल सकती है।
स्किन केयर में नियमित रूप से बादाम का ऑयल लगाकर आप त्वचा के काले घेरे, दाग-धब्बे, ड्राई स्किन सेल्स और डलनेस से छुटकारा पा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं बादाम का ऑयल इस्तेमाल करने के टिप्स, जिसकी सहायता से आप त्वचा को निखरी और चमकदार बना सकते हैं।
मेकअप रिमूव करें
मेकअप उतारने के लिए बादाम के ऑयल का इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है। इसके लिए उंगलियों में बादाम का ऑयल लगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी में रुई भिगो कर चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें। इससे आपका मेकअप तुरंत छूट जाएगा और चेहरा भी ग्लो करने लगेगा।
फेस क्लिंजर बनाएं
बादाम के ऑयल को आप फेस क्लींजर के रूप में भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए बादाम के ऑयल में कोई एसेंशियल ऑयल मिक्स कर लें। ऐसे में आप लैवेंडर, गुलाब, नींबू और जैस्मीन जैसे अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की सहायता ले सकते हैं। अब बादाम के ऑयल और एसेंशियल ऑयल के मिक्सचर को चेहरे पर लागू करें। इससे ऑयल त्वचा में पूरी तरह से ऑब्जर्ब हो जाएगा। साथ ही आपका चेहरा साफ और मुलायम दिखने लगेगा। हालांकि इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें और कोई रिएक्शन ना होने पर ही इस नुस्खे को चेहरे पर लगाएं।
बादाम के ऑयल से बनाएं मॉइश्चराइजर
बादाम के ऑयल को स्किन का बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट बोला जाता है। ऐसे में आप बादाम के ऑयल का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फेस वॉश करें। फिर चेहरे को तौलिए से पोंछ लें। अब उंगलियों की सहायता से थपथपाते हुए चेहरे पर बादाम का ऑयल लगाएं और इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स गायब हो जाएंगे और आपकी त्वचा भी चमक जाएगी।