222
देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के प्रतिनिधि और पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहें हैं, इस मौके पर वर्त्तमान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ने ट्वीट कर राहुल गांधी को विशेष शुभकामना दी है अपने ट्वीट में उन्होंने बोला “श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और उल्टा परिस्थितियों में आपका अदम्य साहस सराहनीय है. आप दया और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सत्ता के लिए सच कहना जारी रखें और लाखों हिंदुस्तानियों की आवाज बनें
खरगे ने अपने ट्वीट में राहुल गाँधी को कर्मठी कहते हुए उनकी सराहना की है, कई बड़े नेता और सिलेब्रिटीज़ ने भी राहुल गाँधी को उनके जन्मदिन पर बधाईयां दी हैं, कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को ” निडर और जो प्यार में अटूट विश्वास रखते हैं ” कहकर सम्बोधित किया है और उनको “मोहब्बत की दुकान” कहते हुए जन्मदिन के हार्दिक बधाईयां दी हैं