210
वाराणसी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोला कि दस साल के अंदर हजारों करोड़ की विकास परियोजना देकर पीएम मोदी ने काशी को नए कलेवर के रूप में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। आज एक बार फिर हजारों करोड़ों की इन योजनाओं को लेकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हुआ है।
साढ़े छह सौ करोड़ की लागत से बनास डेयरी बनी है। लगता है कि यह किसानों और पशुपालकों के लिए आधुनिक तीर्थ जैसी है। यह डेयरी आमदनी को बढ़ाने के साथ ही हिंदुस्तान की श्रद्धा को सम्मानित और संरक्षित करने का नया केंद्र बनी हुई है।