354
लोकसभा चुनाव 2024| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमशेदपुर में बीजेपी ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारी प्रारम्भ कर दी हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय खुल गया है। बूथ कमेटियों का गठन हो रहा है।
चुनावी सभाओं के लिए तिथियों पर मंथन प्रारम्भ कर दिया गया है। दूसरी ओर लगातार तीसरी बार बीजेपी का प्रत्याशी दिल्ली नहीं पहुंचे, इसे लेकर मौखिक नारेबाजी करने वाला विपक्ष अभी तक यह तय नहीं कर पा रहा है कि जमशेदपुर लोकसभा से झामुमो का प्रत्याशी होगा या कांग्रेस पार्टी का।