लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की तैयारी प्रारम्भ हो चुकी है। एनडीए में हाल ही में शामिल हुई जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी ने अपनी पार्टी और बीजेपी के बीच अगले महीने होने वाली सीट बंटवारे की वार्ता से पहले गुरुवार को दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुछ महीनों में प्रारम्भ होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस नेता जनवरी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीट बंटवारे के समझौते को आखिरी रूप देंगे।
मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद सितंबर में दोनों पार्टियों ने गठबंधन की घोषणा की थी। जेडीएस सूत्रों ने कहा कि गुरुवार सुबह प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेडीएस नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और कर्नाटक की सियासी स्थिति पर चर्चा की।