Nipah Virus in Kerala: एक बार फिर से संभल जाने का वक्त आया है। सरकार ने निपाह वायरस के मृत्यु दर को लेकर जो आंकड़े दिए हैं, वह बहुत ही भयावह हैं और मौत के मामले में यह वायरस कोविड से 20 गुना से भी कहीं अधिक जानलेवा है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर जनरल डॉ राजीव बहल ने शुक्रवार को बताया है कि निपाह वायरस संक्रमण के मामलों में मृत्यु दर बहुत ही ज्यादा है।
निपाह वायरस से मृत्यु दर 40-70% के बीच-ICMR चीफ उन्होंने मीडिया को बताया है, ‘निपाह वायरस से संक्रमितों में मृत्यु दर बहुत ही ज्यादा 40 से 70% के बीच है, जबकि कोविड में कुल संक्रमण में यह करीब 2 से 3% के बीच ही था।’ मतलब, मृत्यु दर के माले में निपाह वायरस कोरोना वायरस की तुलना में 20 गुना से भी ज्यादा जानलेवा है।