227
Jaipur News : केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर जयपुर जोन क्षेत्र में GST (GST) चोरी पर विभाग अलर्ट है। GST चोरी को रोकने के लिए विभाग के अधिकारी लगातार कंपनियों,बिल्डर्स,वाहनों समेत अन्य क्षेत्रों में समय समय पर जांच अभियान भी चला रहे है।
केंद्रीय राजकीय कोष में रेवन्यू जमा कराने के लिए सीजीएसटी विभाग कार्य कर रहा है। सीजीएसटी जयपुर ने GST चोरी मुद्दे में साल 2023-24 में करीब 55 करोड़ रूपये की वसूली की है।