China और Russia मिलकर चांद पर परमाणु प्लांट बनाना चाहते हैं। रूस और चीन 2033-35 तक चंद्रमा पर एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की तैयारी में हैं। यह खुलासा रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने किया है, उन्होंने बोला कि इससे एक दिन चंद्रमा पर इंसानी बस्तियां बसाने में सहायता मिल सकती है।
पूर्व उप रक्षा मंत्री बोरिसोव ने कहा कि रूस और चीन संयुक्त रूप से लूनर प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं और मॉस्को “परमाणु अंतरिक्ष ऊर्जा” पर अपनी विशेषज्ञता के साथ सहयोग करने को तैयार है। यदि रूस और चीन अपने कोशिश में सफल हो जाते हैं तो इसे अमेरिका के लिए यह एक तगड़ा झटका माना जाएगा। कहा जा रहा है, कि अमेरिका पहले से ही आर्टेमिस मिशन के जरिए चंद्रमा पर इंसानों को बसाने की तैयारी में है।