232
ग्रेटर नोएडा। यमुना अथॉरिटी की मंगलवार को 80वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें यमुना प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए गए। इस बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पेश किए गए थे, जिन्हें पास किया गया और प्रस्तावित बजट पर भी मुहर लगी है। सेमीकंडक्टर प्लांट और डेवलपमेंट पर 2,000 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला लिया गया।
इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। यमुना प्राधिकरण के बजट की यदि बात की जाए तो वित्तीय साल 2023-24 के बजट से करीब 100 गुना अधिक इस बार का बजट रखा गया है, यह प्राधिकरण का अब तक का सबसे अधिक बड़ा बजट बताया जा रहा है।