प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून 2024 को वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी थी. इसके अनुसार 9.26 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई. सतना त्वूनी गांव के निवासी अरविंद तिवारी बताते है कि उनको जब भी PMKSN मिलती है.
ये सारी धन राशि अपने खेतों में लगा देते है जैसे बीज खरीदना, बोवाई करना, सिंचाई , रोपाई,आदि में इस धन राशि का इस्तेमाल करते है.हाल ही में जून में आई राशि का इस्तेमाल अरविंद ने मानसून मौसम में बनने वाली फसलों के बीज खरीद के बुवा दिए है. उनके जैसे कई लाभ पाने वाले है जिन्होंने PMKSN के मध्यम से अपने खेतों का विकाश किया है.अगर आप भी इस योजना के लाभ पाने वाले हैं, तो अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी करें. आइए जानते हैं, कैसे आप पीएम Kisan Status चेक कर सकते हैं और New Farmer Registration कर सकते हैं.
Beneficiary Status कैसे देखें
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त का स्टेटस क्या है, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
1. पीएम Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट – [pmkisan.gov.in]
( पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें.
3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और OTP वेरिफाई करें.
4. इसके बाद आप अपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ पाने वाले स्थिति को देख सकते हैं.
Beneficiary List कैसे देखें
PM Kisan Beneficiary List देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
1. पीएम Kisan पोर्टल पर जाएं और होमपेज पर ‘FARMERS CORNER’ में ‘Beneficiary List’ के विकल्प पर क्लिक करें.
2. राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें.
3. ‘Get Report’ पर क्लिक करें, और आपके गांव की लाभ पाने वाले सूची सामने आ जाएगी.
अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं.
Registration प्रक्रिया
यदि आपने अभी तक पीएम Kisan Samman Nidhi योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो शीघ्र से आवेदन करें. आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर ‘New Farmer Registration’ के विकल्प पर क्लिक करें.
2. रजिस्ट्रेशन के प्रकार (Rural या Urban) चुनें और आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य, और कैप्चा दर्ज करें.
3. OTP वेरिफाई करें और पीएम Kisan Registration Form को भरें.
4. मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें.
इसके बाद आपको एक किसान आईडी प्राप्त होगी और आपकी जानकारी का परीक्षण किया जाएगा.
Application Status कैसे देखें
यदि आपने हाल ही में आवेदन किया है और आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Status of Self Registered Farmer/ CSC Farmers’ के विकल्प पर क्लिक करें.
2. आधार नंबर और इमेज वेरिफिकेशन दर्ज करें.
3. ‘Search’ पर क्लिक करें और आपके आवेदन की स्थिति सामने आ जाएगी.