220
संपूर्ण फिटनेस को बेहतर रखने के लिए नियमित व्यायाम की आवश्यकताओं पर बार-बार जोर दिया जाता रहा है. शोधकर्ताओं ने पाया कि डायबिटीज-हृदय रोग जैसी क्रोनिक रोंगों के शिकार ज्यादातर लोग शारीरिक निष्क्रियता के शिकार पाए गए हैं. यानी यदि आप किसी भी प्रकार के योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं तो इससे कई प्रकार के स्वास्थ्य फायदा हो सकते हैं.अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम में कहा- ज्यादातर लोग काम की व्यस्तता के कारण प्रतिदिन जिम नहीं जा पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए एरोबिक व्यायाम, विशेषतौर पर प्रतिदिन वॉकिंग की आदत भी लाभकारी हो सकती है. यदि आप नियमित रूप से वॉक करते हैं तो यह संपूर्ण फिटनेस (शारीरिक और मानसिक दोनों) के लिए फायदेमंद है.
इतना ही नहीं केवल वॉक करके भी आप दिल की गंभीर समस्याओं के खतरे को कम कर सकते हैं. शोध में इसके बेहतर रिज़ल्ट देखे गए हैं.
हृदय रोग-स्ट्रोक का कम होता है खतरावैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि हफ्ते में 8 किमी तक भी यदि आप वॉक करने का लक्ष्य बना लेते हैं तो यह दिल के दौरे, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीरता के जोखिम को 31% तक कम करने के लिए पर्याप्त हो सकता है. तेजी से चलने की आदत बनाना आपके लिए और भी लाभकारी प्रभावों वाला हो सकता है.
इसी प्रकार एक अन्य कि प्रतिदिन 30 मिनट का मध्यम व्यायाम, जिसमें वॉकिंग और योग जैसे धीमे स्तर के वर्कआउट शामिल हैं, ये आपको स्ट्रोक के जानलेवा खतरे से बचाने में फायदेमंद हो सकते हैं.
अधिक एक्टिव और तनाव मुक्त रहते हैं आपपैदल चलना/वॉक करना आपके मूड को बेहतर बनाने में सहायता करता है क्योंकि इससे मस्तिष्क और शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है. इसका आपके हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी-एड्रेनल (एचपीए) पर भी सकारात्मक असर पड़ता है, जो आपका सेंट्रल नर्वस रिस्पॉस सिस्टम प्रणाली है. जो लोग प्रतिदिन वॉक करते हैं उनका मानसिक स्वास्थ्य, ध्यान केंद्रित करने का क्षमता अधिक होती है. यह स्ट्रेस-एंग्जाइटी को कम करने का भी बेहतर उपाय है.
वॉक करने के और भी कई स्वास्थ्य लाभजब आप चलते हैं तो यह पूरे शरीर को सक्रियता देता है. वॉक करने के कई स्वास्थ्य फायदा हैं, इसे दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.
- हृदय और पल्मोनरी (हृदय और फेफड़े) फिटनेस में होता है सुधार.
- उच्च रक्तचाप, हाई कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द या कठोरता के साथ मधुमेह जैसी स्थितियों के बेहतर प्रबंधन में इसके लाभ.
- हड्डियां मजबूत होती हैं और गठिया का जोखिम कम होता है.
- मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में वृद्धि होती है.
- शरीर की चर्बी कम होती है, ये मोटापा कम करने में भी आपके लिए लाभकारी है.