सफेद बालों की परेशानी समय के साथ बहुत आम हो गई है। बदलती लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही लोग सफेद बालों की परेशानी से परेशान होने लगते हैं, जिससे निजात पाने के लिए वो कई तरह के हेयर कलर का यूज करते हैं। लेकिन इनमें पाये जाने वाले केमिकल्स बालों को और अधिक हानि पहुंचाते हैं। यदि आप भी सफेद बालों की परेशानी से परेशान हैं, तो ये समाचार आपके काम की है। आज के आर्टिकल में हम आपको बालों के असमय सफेद होने के कारण और उससे बचने के तरीकों के बारे में बताएंगे।
कम उम्र में बालों के सफेद होने के कारण
1. अधिक स्ट्रेस लेना।
2. समय पर खाना नहीं खाना।
3. खट्टा, तीखा और गर्म खानें का सेवन करना।
4. ज्यादा समय तक धूप और धूल में रहना।
5. रात को देर से सोना और सुबह देर से जगना।
करी-पत्ता
करी पत्ते में बायो-एक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को काफी मात्रा में पोषण प्रदान करते हैं। इसके उपयोग से कम उम्र में बालों के सफेद होने की परेशानी से भी निजात पाया जा सकता है। आप करी-पत्ते का पेस्ट बनाकर अपने वालों में लगा सकते हैं या फिर अपने हेयर ऑयल में करी-पत्ता डालकर उसको लगा सकते हैं।
आंवला
आंवला नैचुरल एस्ट्रिजेंट होता है, जो बालों की चमक और रंग को सुरक्षित रखने में सहायता करता है। आप चाहें, तो कच्चे आंवले का पेस्ट बनाकर स्कैल्प में लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप बाजार में मिलने वाले ऑवला पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवले के पाचर को लगाने के साथ आप खाने में भी इसका सेवन नियमित तौर पर कर सकते हैं, बेहतर परिणाम मिलेंगे।
हेल्दी डाइट
एक रिसर्च के मुताबिक विटमिन-B12 और गुड कलेस्ट्रॉल में कमी की वजह से भी लोगों में कम उम्र में बाल सफेद होने की परेशानी हो सकती है। इसके लिए महत्वपूर्ण है कि अपनी डायट में विटमिन-E, विटमिन-D, विटिमिन-B6, B12 और प्रोटीन को शामिल करें।
प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। सप्ताह में दो बार शैम्पू करने से पहले बालों में प्याज का रस लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल लंबे समय तक काले रहते हैं।